फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: कौड़ियों के भाव भी नहीं बिक रहा आलू, शिवराजपुर में खेतों में फेंकने को मजबूर किसान

Sat, 05 Sep 2026 01:04 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: कभी किसानों के लिए मुनाफे की फसल माने जाने वाला आलू अब घाटे का सौदा बन गया है। शिवराजपुर क्षेत्र में बाजार में उचित दाम नहीं मिलने और कोल्ड स्टोरेज का किराया भारी पड़ने से किसान परेशान हैं।
विज्ञापन
किसान आलू को सड़क किनारे और खेतों में फेंकने को मजबूर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हालत यह है कि किसान आलू को सड़क किनारे और खेतों में फेंकने को मजबूर हैं। तस्वीर में शिवराजपुर क्षेत्र के एक खेत में जगह-जगह पड़ा आलू नजर आ रहा है। किसानों का कहना है कि बाजार में आलू के दाम इतने कम मिल रहे हैं कि उसे कोल्ड स्टोरेज से निकालकर बेचने में भी लागत पूरी नहीं हो रही। ऐसे में कोल्ड स्टोरेज का किराया और आलू को बाजार तक ले जाने का खर्च अलग से बोझ बन रहा है।

विज्ञापन

अच्छे आलू बीनकर ले जा रहीं महिलाएं

सड़क किनारे और खेतों में फेंके गए आलू में से आसपास के गांवों की महिलाएं अच्छे आलू बीनकर अपने साथ ले जा रही हैं। खेतों और सड़क किनारे आलू के ढेर किसानों की परेशानी और फसल की बर्बादी की तस्वीर दिखा रहे हैं।

विज्ञापन

किसानों का कहना है कि जिस आलू को कभी सोना कहा जाता था, आज उसकी स्थिति ऐसी हो गई है कि वह कौड़ियों के भाव भी नहीं बिक रहा। उचित दाम नहीं मिलने से आलू की खेती करने वाले किसानों के सामने लागत निकालना भी चुनौती बन गया है।



http://
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें