फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: तेहरवीं में शामिल होने जा रहे पिता-पुत्र की बाइक को डीसीएम ने मारी टक्कर, वृद्ध की मौत

Sat, 05 Sep 2026 12:34 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: थाना क्षेत्र के मुगल रोड पर नौरंगा के पास डीसीएम की टक्कर से बाइक पर पीछे बैठे वृद्ध की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
वृद्ध की मौत, बेटा घायल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्षेत्र के चंदनपुर निवासी बलराम (60) अपने बेटे राजेंद्र (47) के साथ बाइक से थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव जा रहे थे। दोनों वहां अपने भतीजे की तेरहवीं में शामिल होने जा रहे थे। नौरंगा के पास उनकी बाइक को डीसीएम ने टक्कर मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर लगने से बाइक पर पीछे बैठे बलराम गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में घायल बलराम और उनके बेटे राजेंद्र को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने बलराम को मृत घोषित कर दिया। राजेंद्र का उपचार चल रहा है। हादसे की सूचना पर पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई और आगे की कार्रवाई शुरू की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें