अच्छे आलू बीनकर ले जा रहीं महिलाएं
सड़क किनारे और खेतों में फेंके गए आलू में से आसपास के गांवों की महिलाएं अच्छे आलू बीनकर अपने साथ ले जा रही हैं। खेतों और सड़क किनारे आलू के ढेर किसानों की परेशानी और फसल की बर्बादी की तस्वीर दिखा रहे हैं।
किसानों का कहना है कि जिस आलू को कभी सोना कहा जाता था, आज उसकी स्थिति ऐसी हो गई है कि वह कौड़ियों के भाव भी नहीं बिक रहा। उचित दाम नहीं मिलने से आलू की खेती करने वाले किसानों के सामने लागत निकालना भी चुनौती बन गया है।
http://