फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकघरों को तीसरे दिन भी नहीं मिला रुपया, महिलाओं का पारा चढ़ा

Sun, 13 Nov 2016 01:30 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
कानपुर के बड़ा चौराहा मुख्य डाकघर में पांच सौ और एक हजार रुपए के नोट शनिवार को नहीं बदले गए। इस पर महिलाओं ने हंगामा किया तो कर्मचारी अपनी सीट छोड़कर चले गए। पोस्टमास्टर जनरल और चीफ पोस्ट मास्टर सहित अन्य अफसर काउंटर पर पहुंचकर भीड़ को शांत कराया।
विज्ञापन


शहर में तीन मुख्य डाकघर सहित 95 उपशाखाएं हैं। पोस्टमास्टर जनरल (पीएमजी, रीजनल) आलोक सक्सेना ने बताया कि डाकघर को डिमांड के आधार पर रुपये नहीं मिल रहे हैं।

इसके चलते तीन मुख्य डाकघरों सहित सभी उपशाखाओं में बड़े नोटों को बदलने में रुकावट आ रही है। उन्होंने बताया कि डाकघर के कैश को जमा करने में भी एसबीआई मुख्य ब्रांच टालमटोल कर रहा है। 
विज्ञापन


पब्लिक ने जमा किए 30 करोड़ रुपये
डाकघर से पब्लिक के नोट भले ही एक्सचेंज नहीं हो रहे हैं, लेकिन रुपये जमा करने के लिए पब्लिक उमड़ रही है। डाक अफसरों के मुताबिक तीन दिन में शहर सहित आसपास के जिलों से 30 करोड़ रुपये से अधिक जमा हुआ है। डाकघर में लोग खाते भी खूब खुलवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें