फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ढाई घंटे चला छात्रा का पोस्टमार्टम, शरीर पर मिलीं 40 चोटें…14 घंटे में बन पाई पीएम रिपोर्ट, चार से पूछताछ

Sat, 01 Feb 2025 05:40 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: डीएम के आदेश पर गुरुवार देर रात डॉ. अजीत यादव और डॉ. प्रेम लता ने शव का वीडियोग्राफी की निगरानी में पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रात करीब 10:30 बजे से एक बजे तक चला। इसके अगले दिन तीन बजे पीएम रिपोर्ट तैयार हो पाई।
विज्ञापन
1 of 8
kanpur murder - फोटो : amar ujala
कानपुर में महाराजपुर के एक गांव में कक्षा आठ की छात्रा के चेहरे और शरीर पर भारी चीज से ताबड़तोड़ वार किए। इसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी। गुरुवार देर रात पोस्टमार्टम में छात्रा के शरीर पर 40 से ज्यादा चोटों के निशान पाए गए हैं। गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई है।
डॉक्टरों ने दुष्कर्म की आशंका में छात्रा की स्लाइड बनाई है। डॉक्टरों को पोस्टमार्टम में ढाई घंटे लगे, लेकिन पीएम रिपोर्ट बनाने में 14 घंटे लग गए। वहीं, पुलिस ने शक के आधार पर छात्रा के एक और चचेरे भाई को पूछताछ के लिए उठाया है। अब पुलिस चार लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

2 of 8
kanpur murder - फोटो : amar ujala
जूनियर हाई स्कूल में पढ़ती थी छात्रा
महाराजपुर क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले किसान की 11 साल की बेटी गांव के ही जूनियर हाई स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ती थी। 27 जनवरी को वह बकरी की तलाश में खेत की तरफ से गई थी। इसके बाद से उसका कुछ अता-पता नहीं था। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

3 of 8
kanpur murder - फोटो : amar ujala
अरहर के खेत खून से लथपथ मिला था शव
उसके 24 घंटे बाद पुलिस ने गुमशुदगी को अपहरण की धारा में बदल दिया था। पुलिस और परिजन लगातार छात्रा की तलाश कर रहे थे। गुरुवार की सुबह उसका शव गांव में ही एक ईंट-भट्ठा के सामने अरहर के खेत खून से लथपथ मिला था।

4 of 8
kanpur murder - फोटो : amar ujala
शव का वीडियोग्राफी की निगरानी में पोस्टमार्टम
पुलिस ने गांव में बवाल की आशंका के चलते रात में ही छात्रा के शव का पोस्टमार्टम कराने का फैसला किया। इसके लिए डीएम को पत्र लिखा। डीएम के आदेश पर गुरुवार देर रात डॉ. अजीत यादव और डॉ. प्रेम लता ने शव का वीडियोग्राफी की निगरानी में पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रात करीब 10:30 बजे से एक बजे तक चला। इसके अगले दिन तीन बजे पीएम रिपोर्ट तैयार हो पाई।
विज्ञापन

5 of 8
kanpur murder - फोटो : amar ujala
डोमनपुर में हुआ अंतिम संस्कार
पोस्टमार्टम के बाद देर रात करीब 1:30 बजे छात्रा का शव परिजनों को सौंप दिया गया। इसके बाद उसे पुलिस अपनी निगरानी में गांव ले गई। वहां किसी भी तरह के हंगामे को लेकर पीएसी और पुलिस तैनात रही। शुक्रवार की दोपहर करीब 12:30 बजे उसका पुलिस की मौजूदगी में महाराजपुर के डोमनपुर स्थित गंगा के तट पर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

6 of 8
kanpur murder - फोटो : amar ujala
शरीर पर चोटों के कई निशान मिले हैं। गला दबाए जाने से मौत की पुष्टि हुई है। प्राइवेट पार्ट में चोट नहीं मिली है। स्लाइड की जांच रिपोर्ट आने पर ही दुष्कर्म की पुष्टि हो सकेगी। हत्यारोपी कोई बहुत करीबी और आसपास का ही हो सकता है। वारदात में शामिल लोगों ने पहचाने जाने के डर से छात्रा की हत्या की है। हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस की चार टीमें लगी हैं। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।  -मनोज कुमार पांडेय, एडीसीपी पूर्वी
विज्ञापन

7 of 8
kanpur murder - फोटो : amar ujala
भीम आर्मी और बसपा के बीच नारेबाजी
परिजन शुक्रवार को बेटी का अंतिम संस्कार नहीं करना चाहते थे। परिजनों ने गांव में मौजूद पुलिस अफसरों से कहा कि छात्रा के चाचा भोपाल में रहते हैं, उन्हें घटना की जानकारी दी गई है। वह शुक्रवार देर रात तक गांव आएंगे। इसलिए शनिवार को बेटी का अंतिम संस्कार करेंगे।
विज्ञापन

8 of 8
kanpur murder - फोटो : amar ujala
हंगामे के मंसूबे सफल नहीं हो सके
अफसर परिजनों के इरादों को भांप गए और उन्हें समझा-बुझाकर छात्रा का अंतिम संस्कार करने के लिए तैयार कर लिया। छात्रा का शव उठने के दौरान भीम आर्मी और बीएसपी के लोग गांव पहुंच गए। घटना के खुलासे और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हो-हल्ला किया। परिवार वालों की समझदारी और पुलिस की सक्रियता देख हंगामे के मंसूबे सफल नहीं हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें