फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पॉश मशीन खराब, बीज वितरण रुका

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। उपसंभागीय कृषि प्रसार कार्यालय पर शुक्रवार दोपहर गेहूं बीज वितरण के दौरान पॉश मशीन खराब हो गई।
विज्ञापन

मशीन खराब होने से गेहूं वितरण का कार्य प्रभावित हो गया। इससे किसान आक्रोशित हो गए। आधे घंटे बाद मशीन ठीक होने पर गेहूं का वितरण शुरू हो सका। पॉश मशीन के खराब हाेने की सूचना मिलते ही जिला कृषि अधिकारी ओंकार सिंह और एडीओ कृषि दिलीप कुमार मौके पर पहुंचे और किसानों को शांत कराया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने तकनीकी कर्मचारियों को बुलाया। लगभग आधा घंटे बाद मशीन की दिक्कत की जा सकी, जिसके बाद बीज वितरण फिर से शुरू किया गया।
बीज भंडार प्रभारी करिश्मा ने बताया गया कि वह शुक्रवार को कार्यालय पर गेहूं का बीज वितरण कर रही थीं। दोपहर में अचानक पॉश मशीन में तकनीकी खराबी आने से आधा घंटे वितरण कार्य प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें