फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: हैलट के वार्ड-17 में भरभराकर गिरा पीओपी, रोगी किए गए शिफ्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। हैलट के हड्डी रोग विभाग में गुरुवार रात वार्ड 17 में लगा पीओपी भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि उस समय नीचे कोई रोगी नहीं था। इसके बाद सभी रोगियों को दूसरे वार्डों में शिफ्ट कर दिया गया है। भर्ती रोगियों ने बताया कि वार्ड में पानी लीक करने की समस्या पहले से थी। इस वजह से पीओपी गलते-गलते गिर पड़ी।
विज्ञापन



गुरुवार रात करीब नौ बजे अचानक तेज आवाज के साथ वार्ड की छत में लगी पीओपी पहले पंखे पर गिरी और फिर जमीन पर आ गई। इसके चलते कुछ ही दूरी पर लेटा एक रोगी बाल-बाल बचा। मौके पर मौजूद रोगियों ने बताया कि अगर पंखा न लगा होता तो पीओपी सीधे गिरती और रोगी को हल्की-फुल्की चोट लग सकती थी। सभी रोगियों को तुरंत ही वार्ड आठ और दो में शिफ्ट कर दिया गया। विभागाध्यक्ष डॉ. संजय कुमार ने बताया कि सीलन की वजह से पीओपी गिरी थी। सभी रोगी सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें