फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतों का अंबार, मामले निपटाने में केस्को की सुस्त रफ्तार

Fri, 07 Oct 2016 02:00 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
केस्को की पावर सप्लाई से जनता त्रस्त
विज्ञापन
कानपुर शहर में बिजली के 70 फीसदी मामलों में उपभोक्ताओं को बेवजह परेशान किया जाता है। आसान समस्या के समाधान के लिए भी दौड़ाया जाता है। इससे बिजली विभाग की छवि खराब होती है। विद्युत लोकपाल श्रीकांत प्रसाद ने इसके लिए केस्को को दोषी माना है। वह गुरुवार को सिविल लाइंस स्थित केस्को मुख्यालय में आए मामलों की सुनवाई कर रहे थे।
विज्ञापन


लोकपाल ने गुरुवार को 17 मामलों में सुनवाई की। इसमें दो मामलों में फैसला हुआ लेकिन उससे भी उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिली। जूही लाल कालोनी निवासी रेनू सिंह का बिजली चोरी में जुर्माना हुआ था। इनका असेसमेंट एक लाख 66 हजार रुपये था।

बिजली चोरी का मामला लोकपाल के न्याय क्षेत्र के बाहर का था। दूसरे मामले में पनकी के तुषार गुप्ता का लेट पेमेंट में रिबेट का था। इनका मामला पहले से हाईकोर्ट में चल रहा था। इसलिए उनसे कहा गया कि हाईकोर्ट में चल रहे मामले पर कोई फैसला नहीं दिया जा सकता। 15 मामलों में सुनवाई हुई लेकिन फैसला नहीं हुआ है। अगली अदालत में इन पर फैसला आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें