पूजा की पेंटिंग ज्यूरिख में होने वाली कला प्रदर्शनी के लिए चयनित हुई
स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख में लगने वाली इंटरनेशनल आर्ट फेस्टिवल में कानपुर की बेटी पूजा यादव भी रंग बिखेरेंगी। इस फेस्टिवल के लिए दुनियाभर से 150 पेंटिंग का चयन हुआ है जिसमें एक पूजा की पेंटिंग भी शामिल है।
पूजा छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के बैचलर ऑफ फाइन आर्ट (बीएफए) चतुर्थ वर्ष की छात्रा हैं। विभाग के अध्यक्ष डॉ. बृजेश कटियार ने बताया कि 30 अगस्त से स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख में इस आर्ट फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है।