फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिटेक्निक की काउंसलिंग ठप

Wed, 29 Jun 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
स्टूडेंट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर। सर्वर और लीज लाइन खराब होने के कारण मंगलवार को पॉलिटेक्निक की ऑनलाइन काउंसलिंग नहीं कराई जा सकी। इससे नाराज स्टूडेंटों ने राजकीय पॉलिटेक्निक और चर्म संस्थान में जमकर हंगामा किया। नारेबाजी करते हुए कहा कि स्टूडेंटों की सुविधाओं का ख्याल नहीं रखा गया।
विज्ञापन

पॉलिटेक्निक की ऑनलाइन काउंसलिंग मंगलवार को ध्वस्त रही। राजकीय पॉलिटेक्निक में 400 स्टूडेंटों का रजिस्ट्रेशन हुआ लेकिन देर शाम तक 130 के शैक्षिक दस्तावेजों का सत्यापन किया जा सका। इस बीच बारिश भी हुई।
उमस भरी गर्मी ने भी बेहाल रखा। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के सचिव एफआर खान ने देर रात तक काउंसलिंग कराने का आदेश दिया लेकिन सेंटर संचालक शाम होते ही निराश हो गए। तमाम स्टूडेेंटों को वापस कर दिया    गया। कुछ स्टूडेंट प्रिंसिपल दफ्तर के बाहर जमे रहे।
विज्ञापन

 ठीक यही हाल चर्म संस्थान में भी रहा। इससे नाराज स्टूडेंटों ने तोड़फोड़ और हंगामा करने की कोशिश की लेकिन समझा बुझाकर मामला शांत कर दिया गया।
आयुर्वेद, यूनानी में फेल छात्रों का हंगामा
कानपुर (ब्यूरो)। आयुर्वेद और यूनानी की परीक्षा में फेल छात्रों ने मंगलवार को कानपुर यूनिवर्सिटी में हंगामा किया। सूचना के अधिकार अधिनियम (आरटीआई) के तहत कॉपी  निकलवाने वाले स्टूडेंटों ने आरोप लगाया कि मूल्यांकन में सावधानी   नहीं बरती गई है। जिन सवालों के उत्तर सही हैं, उन पर भी मार्क्स नहीं दिए गए हैं। इसको लेकर स्टूडेंटों ने ज्ञापन भी दिया। साथ ही कहा कि  कॉपी दोबारा जांची जाए। ऐसा नहीं हुआ तो अनिश्चित कालीन     आंदोलन छेड़ा जाएगा।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें