फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: बाइक की टक्कर से घायल लेखपाल की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 11 May 2020 10:53 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
फर्रुखाबाद जिले में नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम फतनपुर निवासी लेखपाल बृजेश चतुर्वेदी (45) रविवार सुबह अपने घर के बाहर सड़क किनारे टहल रहे थे। अचानक अचरा रोड की तरफ से आए बाइक सवार ने लेखपाल को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां मौजूद लोगों ने बाइक चालक को पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई करने के बाद थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। घायल लेखपाल को फर्रुखाबाद के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वहां उनकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया।

परिजन उन्हें कानपुर ले गए, वहां के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। सोमवार सुबह इलाज के दौरान लेखपाल ने दम तोड़ दिया। परिजनों के मुताबिक लेखपाल के सिर में गम्भीर चोट तथा कई पसलियां टूट गईं थीं। बृजेश चतुर्वेदी शमसाबाद क्षेत्र में लेखपाल पद पर तैनात थे। वह बच्चों सहित अपने निजी मकान नवाबगंज में रहते थे। लॉकडाउन के चलते अपने गांव परिजनों के साथ चले गए थे। लेखपाल बृजेश चतुर्वेदी के एक पुत्र व एक पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें