फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के इस शहर का प्रदूषण स्तर रेड जोन से भी ऊपर, लोगों को सांस लेने में हो रही तकलीफ

Sat, 03 Nov 2018 11:30 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

- एक्यूआई 501 पर पहुंचा, कानपुर प्रदेश में लगातार दूसरे दिन सबसे प्रदूषित शहर
- प्रदूषित कणों की स्थिति लेवल-6 तक पहुंची
 
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर शहर का प्रदूषण रेड जोन से भी ऊपर चला गया। शुक्रवार रात नौ बजे एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 501 दर्ज किया गया। प्रदूषण के मामले में कानपुर प्रदेश में लगातार दूसरे दिन सबसे ऊपर रहा। इसी समय लखनऊ का एक्यूआई 329 और दिल्ली का 596 रहा। 
विज्ञापन

डेमो पिक
मौसम विभाग के अनुसार पिछले तीन दिनों से हवा में नमी की मात्रा बढ़ने से एक्यूआई भी बढ़ रहा है। जब-जब नमी बढ़ती है तो हवा में तैरने वाले कण एक जगह जमा हो जाते हैं। यही वजह है कि ठंड के मौसम में जगह-जगह धुंध नजर आती है। धुंध में पाए जाने वाले कण दो तरह के हैं। एक की मात्रा पीएम 10 और दूसरे की मात्रा पीएम 2.5 है।

डेमो पिक
शहर में इस समय दोनों तरह के प्रदूषित कणों की स्थिति लेवल-6 तक जा पहुंची है। पीएम 2.5 के कण ज्यादा खतरनाक होते हैं। छोटे होने की वजह से सांस के जरिए फेफड़े और आंत में पहुंच जाते हैं। किसी भी शहर को रेड जोन घोषित होने का मतलब है कि वहां प्रदूषण की स्थिति 300 एक्यूआई के आसपास चल रही है।

 
विज्ञापन

डेमो पिक
रेड जोन की स्थिति प्रदूषण के लेवल-4 में आती है, जबकि शहर की वर्तमान स्थिति 500 से ऊपर चल रही है। प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अनुसार रात के 10 बजे के बाद से प्रदूषण की स्थिति में कमी आने लगती है। इसकी वजह यह है कि इस बीच शहर में वाहनों की आवाजाही कम होने लगती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें