पिछले तीन-चार दिनों से 300 के आसपास चल रहा प्रदूषण दीपावली की रात खतरनाक स्तर पर पहुंच गया। शाम तक तो लोगों ने खूब संयम बरता, लेकिन इसके बाद लोगों ने एनजीटी के आदेशों को आग लगा दी।
इसी का नतीजा रहा कि प्रदूषण रात नौ बजे के बाद 522 एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) पर पहुंच गया, जोकि खतरनाक स्तर है। हालांकि पिछली दीपावली की अपेक्षा प्रदूषण करीब 40 प्रतिशत से कम रहा।
पिछली बार एक्यूआई 800 के ऊपर रहा। दिवाली पर दिन भर हवा में प्रदूषण की मात्रा ठीक रही और लोगों ने संयम भी रखा लेकिन जैसे ही रात के आठ बजे आतिशबाजी शुरू हो गई।