फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: रात 11 बजे पांच गुना बढ़ गया शहर में प्रदूषण

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। अगले दो दिनों तक दिन के माैसम में हल्की गर्मी के साथ उमस भी महसूस होगी। इसी तरह रात के वक्त करीब एक बजे तक तापमान सामान्य से ज्यादा और रात दो बजे से लेकर सुबह पांच बजे तक पारा सामान्य से नीचे रह सकता है। इस बीच रविवार रात नाै बजे तक प्रदूषण की मात्रा शहर में सामान्य से चार गुना अधिक 200 एक्यूआई रिकाॅर्ड की गई। रात 11 बजे तक यह 240 एक्यूआई तक पहुंच गया।
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की वेबसाइट पर महानगर में सबसे ज्यादा एक्यूआई नेहरूनगर क्षेत्र का रिकार्ड किया गया। किदवईनगर में 180 एक्यूआई और कल्याणपुर क्षेत्र में 170 एक्यूआई रिकाॅर्ड किया गया। माैसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे में ऊंचाई वाले बादल रहने की संभावना है जिसकी वजह दिन और रात के तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। रविवार को दिन का पारा एक डिग्री बढ़कर 33.5 और रात का एक डिग्री बढ़कर 17.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। माैसम विशेषज्ञ डाॅ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार अरब सागर और भूमध्य सागर में एक नए चक्रवात की सक्रियता के चलते माैसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। फिलहाल पिछले दिनों जम्मू और उत्तराखंड में हुई बर्फबारी की वजह से मैदानी क्षेत्रों में आई नमी में कमी आने से तापमान में भी बढ़त होने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें