कानपुर। हरकोर्ट बटलर प्राविधिक विश्वविद्यालय (एचबीटीयू) और एसएस इंटरनेशनल के बीच पर्यावरण के अनुकूल पेंट और कोटिंग तकनीक विकसित करने के लिए करार हुआ है। समझौते का उद्देश्य जल-आधारित और कम प्रदूषण वाले उत्पाद का विकास करना है, जिससे पर्यावरण को कम नुकसान पहुंचे और उद्योग को बेहतर तकनीक मिल सके।
एचबीटीयू के कुलपति प्रो. समशेर, कुलसचिव अमित कुमार राठौर, पेंट टेक्नोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अरुण मैथानी, डॉ. दुर्गेश कुमार सोनी तथा एसएस इंटरनेशनल के प्रबंध निदेशक कमल धीर सहित अन्य लोग मौजूद रहे। डॉ. अरुण मैथानी ने बताया कि दोनों संस्थान मिलकर नए प्रकार के पेंट, कम वीओसी वाले उत्पाद और पर्यावरण-अनुकूल कोटिंग्स पर काम करेंगे। छात्रों और शोधार्थियों को इंटर्नशिप, प्रशिक्षण, कार्यशालाएं और शोध के बेहतर अवसर मिलेंगे।