फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव: हमीरपुर सदर रिक्त सीट पर मतदान आज, भाजपा विधायक अशोक चंदेल के जेल जाने के बाद हुई थी खाली

Mon, 23 Sep 2019 12:03 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
उम्रकैद की सजा पाने वाले भाजपा विधायक अशोक चंदेल
विज्ञापन
हमीरपुर में भाजपा विधायक अशोक सिंह चंदेल के सामूहिक हत्याकांड के एक मामले में उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के बाद जेल जाने पर रिक्त हुई सदर विधानसभा सीट पर आज (सोमवार) मतदान होगा। रविवार को पोलिंग पार्टियाें ने मतदान केंद्र पर पहुंचकर व्यवस्थाओं को अमलीजामा पहनाना भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


सदर विधानसभा क्षेत्र के 4,01,697 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान कार्य संपन्न कराने को 2096 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। रविवार को सुबह भरुआसुमेरपुर गल्ला मंडी से रवाना की गईं पोलिंग पार्टियां शाम तक केंद्रों पर पहुंचकर चुनाव की तैयारी में जुट गई हैं।

 
विज्ञापन

भाजपा, कांग्रेस, सपा और बसपा समेत नौ उम्मीदवार चुनाव मैदान में

उपचुनाव
उपचुनाव में कुछ नौ प्रत्याशी मैदान में हैं, जिसमें भाजपा से युवराज सिंह, बसपा से नौशाद अली, सपा से डा. मनोज प्रजापति, कांग्रेस से हरदीपक निषाद और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया से जमाल आलम मंसूरी प्रमुख हैं। निर्दलीय चार प्रत्याशी भी मैदान में है।

जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक प्रकाश ने बताया विधानसभा उपचुनाव संपन्न कराने के लिए 257 मतदेय स्थलों में 476 बूथ बनाए गए हैं। बताया चार जोनल मजिस्ट्रेट, 36 सेक्टर व 10 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। सोमवार सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक मतदान होगा। यहां पहली बार पांच बूथों पर क्यूआर पर्ची की भी व्यवस्था की गई है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें