अब एक दिन बाद ही फिर से एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय त्रिवेदी ने एलान किया है कि वह सोमवार से सांकेतिक अनशन करेंगे। बताया कि वह एक जगह बैठकर अनशन नहीं करेंगे बल्कि अपने काम के साथ शहर में घूमकर अनशन जारी रखेंगे। मतलब महाविद्यालय जाएंगे, विश्वविद्यालय जाएंगे, व्यक्तिगत काम करेंगे। इस पर छात्रों ने सवाल खड़ा किया कि इस अनशन की सच्चाई कैसे लोगों को मालूम चलेगी।
रजिस्ट्रार डॉ. विनोद कुमार सिंह ने करीब 500 डिग्री कॉलेजों को नोटिस जारी करते हुए मौखिक परीक्षा की अंकतालिका विश्वविद्यालय में जमा करने को कहा है। रजिस्ट्रार डॉ. विनोद कुमार सिंह ने कहा कि अंकतालिका उपलब्ध न होने के कारण परीक्षा परिणाम जारी करने में लेटलतीफी हो रही है। इसलिए जिन कॉलेजों ने अब तक मौखिक परीक्षा या प्रैक्टिकल की अंकतालिका विवि के गोपनीय विभाग में उपलब्ध नहीं कराई है, वे पांच जून तक भेज दें। रजिस्ट्रार ने कहा कि अगर निर्धारित समय पर अंकतालिका उपलब्ध नहीं कराई गई तो समझा जाएगा कि कॉलेज लापरवाही कर रहे हैं। ऐसे कॉलेजों पर कार्रवाई की जाएगी।