फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानून पर बरगला रहा विपक्ष: सुब्रत

विज्ञापन
कन्नौज सासंद सुब्रत पाठक को मुकुट पहनातीं ब्लाक प्रमुख रेनू शर्मा। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
झींझक। देश को कांग्रेस ने और प्रदेश को सपा-बसपा ने लूटा है। जब प्रधानमंत्री ने किसानों की तरक्की के लिए कानून बनाए तो यही लोग उन्हें बरगला रहे हैं। यह बात पिलख गांव में आयोजित क्षेत्र पंचायत कार्यों के लोकार्पण व फ्रंट लाइन वर्कर सम्मान समारोह में कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब इंदिरा गांधी ने गरीबी हटाओ का नारा दिया तो उनकी सरकार बन गई, लेकिन गरीबी नहीं हटी बल्कि गरीब हटते गए। साल 2014 में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों के हित को ध्यान में रखते हुए कई योजनाएं बनाईं। इससे जनता को लाभ हुआ। प्रधानमंत्री गरीबों के हितों के लिए चिंतित हैं। उन्होंने छोटे किसानों के लिए कानून बनाए हैं। इससे किसान अपनी फसल उचित कीमत पर देश में कहीं भी बेच सकते हैं। उन्हें अच्छी कीमत मिलेगी और संपन्नता बढ़ेगी।
कहा कि देश के 86 प्रतिशत छोटे किसानों के हित में बनाए गए कानून के प्रति कुछ विरोधी किसानों को बरगला रहे हैं। सांसद ने क्षेत्र पंचायत में बनी 50 सड़कों, हाट केंद्र मरम्मत आदि विकास कार्यों का लोकार्पण किया और फ्रंट लाइन कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान, बबलू शुक्ला, पूर्व राज्यमंत्री सतीश पाल, पूनम संखवार, मदन पांडेय, डॉ. सतीश शुक्ला, ब्लाक प्रमुख रेनू शर्मा, विपिन कुमार शर्मा, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अनमोल गुप्ता, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें