फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवेक हत्याकांड में कार्रवाई से सिपाही आक्रोशित, बोले- बर्खास्त कर दो पढ़ा-लिखा हूं दुकान खोल लूंगा

Sat, 06 Oct 2018 08:05 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विवेक तिवारी हत्याकांड
विज्ञापन
लखनऊ के बहुचर्चित विवेक तिवारी हत्याकांड में सिपाहियों की गिरफ्तारी और बर्खास्तगी के बाद कानपुर के पुलिसकर्मियों की गोलबंदी तेज हो गई है। शहर के पुलिसकर्मी भी आरोपी सिपाहियों के पक्ष में खड़े हैं। जुबान नहीं खोल रहे हैं, लेकिन दूसरों के माध्यम से आरोपी सिपाहियों के परिजनों तक आर्थिक मदद पहुंचा रहे हैं। बीटेक पास एक सिपाही ने कहा कि हम प्रशांत के पक्ष में खड़े हैं, बहुत होगा तो हमें भी बर्खास्त कर दिया जाएगा। इतना पढ़ा-लिखा हूं कि कहीं भी नौकरी पा लूंगा, अपनी दुकान खोल लूंगा, लेकिन किसी की गलत बात बर्दाश्त नहीं करूंगा।
विज्ञापन


आरोपी सिपाहियों प्रशांत और कमलेश की बर्खास्तगी के विरोध में कई जिलों में पुलिसकर्मियों ने काली पट्टी बांध कर काम किया। शहर में वीआईपी के आगमन के चलते बड़े अफसरों का मूवमेंट तेज रहा। अधिकतर पुलिसकर्मियों की वीवीआईपी ड्यूटी लगी। इस वजह से यहां के पुलिसकर्मियों ने खुलकर समर्थन नहीं किया, लेकिन दबी जुबान से बोल रहे हैं।

नाम न छापने की शर्त पर महिला और पुरुष सिपाहियों ने कहा....

डेमो पिक
नाम न छापने की शर्त पर महिला और पुरुष सिपाहियों ने कहा कि वक्त के साथ पुलिस रेगुलेशन के नियमों को बदलना चाहिए। अफसरों को पब्लिक के साथ पुलिसकर्मियों की समस्याएं भी सुननी चाहिए। अफसरों को मातहतों के प्रति व्यवहार को बदलना होगा। पुलिस विभाग में बीटेक, एमबीए की पढ़ाई तक करके सिपाही आ रहे हैं। पहले कम-पढ़े लिखे पुलिसकर्मी होते थे, जो अफसरों की किसी बात का विरोध नहीं करते हैं। अब पढ़े-लिखे पुलिसकर्मी अपने अधिकारों को जानते हैं। उधर, अफसर इस मामले में पुलिसकर्मियों पर नजर रख रहे हैं। सोशल मीडिया व व्हाट्सऐप पर कमेंट करने वालों की खुफिया निगहबानी कर रहा है।

आईजी का बयान
पुलिसकर्मियों की गोलबंदी को गंभीरता से लिया गया है। मातहतों की गतिविधियों और सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है। मातहतों को सोशल मीडिया पर घटना की वास्तविकता से रूबरू कराया जा रहा है। पुलिस नियमों और कानून से बंधी अनुशासित फोर्स है। इसलिए सभी पुलिसकर्मी नियमों के दायरे में रहकर काम करेंगे।- आलोक सिंह, आईजी, रेंज
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों की गोलबंदी रोकने के इरादे से अफसरों ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए ...

डेमो पिक
पुलिसकर्मियों की गोलबंदी रोकने के इरादे से अफसरों ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। पुलिस नानगजटेड इम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री अविनाश पाठक को मिर्जापुर में गिरफ्तार कर लिया गया। अनिवाश पाठक 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर में तैनात रहा है। इस वक्त निलंबित चल रहा है। 

शुक्रवार को अमर उजाला ने अविनाश के मोबाइल पर बात करके विवेक हत्याकांड में बर्खास्त सिपाहियों के बारे में उसका पक्ष जानने की कोशिश की। फोन रिसीव करने वाले ने बताया कि अविनाश को मिर्जापुर पुलिस ने पकड़ लिया है। उस पर गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसोसिएशन का अध्यक्ष बर्खास्त सिपाही बृजेंद्र यादव भी अंडर ग्राउंड हो गया है। बृजेंद्र ने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया है। खुफिया अफसर बृजेंद्र के चकेरी स्थित घर गए। वहां बृजेंद्र नहीं मिला। एलआईयू के एक अफसर के मुताबिक बृजेंद्र का लोकेशन लखनऊ मिल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें