यूपी के हरदोई जिले में संडीला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तिलोइया खुर्द में संतान न होने से नाराज युवक ने धारदार हथियार से पत्नी के गले पर वार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी अपने भाई और बहनोई के साथ भाग गया। देर रात उसने लखनऊ-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर लखनऊ जनपद के मलिहाबाद थाना क्षेत्र में ट्रेन से कट कर खुदकुशी कर ली। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने पत्नी की हत्या करने वाले सुरेंद्र द्वारा खुदकुशी किए जाने की पुष्टि की है।
संडीला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तिलोइया खुर्द निवासी सुरेंद्र का विवाह 15 वर्ष पूर्व ग्राम आशू सरांय निवासी छेदी की पुत्री विंदेश्वरी के साथ हुआ था। शादी के बाद से अब तक सुरेंद्र और विंदेश्वरी के कोई संतान नहीं हुई थी। इसको लेकर सुरेंद्र पत्नी से नाराज रहता था। आए दिन दोनों के बीच विवाद होता था। शुक्रवार शाम लगभग साढ़े चार बजे विंदेश्वरी और सुरेंद्र का विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि सुरेंद्र ने गुस्से मेें आकर कमरे में ही रखे धारदार हथियार से विंदेश्वरी के गले पर वार कर दिया। मौके पर ही विंदेश्वरी ने दम तोड़ दिया। सुरेंद्र घर से फरार हो गया।