फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: लॉकडाउन में दिखा खाकी का अमानवीय चेहरा, बुजुर्ग महिला सफाईकर्मी को पीटा

Mon, 20 Apr 2020 01:19 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पुलिसवालों ने ड्यूटी के दौरान बुजुर्ग महिला सफाईकर्मी को पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान जब पुलिसवालों का एक ओर मानवता भरा चेहरा दिखाई दे रहा है तो दूसरी ओर खाकी का बदनुमा रवैया भी सोमवार को कानपुर के पनकी क्षेत्र में दिखाई दिया। यहां पुलिसवालों ने ड्यूटी के दौरान बुजुर्ग महिला सफाईकर्मी को पीट दिया।
विज्ञापन


महिला सफाईकर्मी द्वारा आई कार्ड और वर्दी दिखाने पर भी पुलिसवालों ने एक न सुनी। बुरी तरह पिटाई होने से बुजुर्ग महिला राम दुलारी बेहोश हो गईं। सूचना पर पहुंचे साथी कर्मचारियों ने महिला को हैलट में भर्ती कराया। घटना से साथी सफाई कर्मचारियों में गुस्से का माहौल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें