अगर कोई सरकारी अफसर-कर्मचारी रिश्वत मांगे तो भ्रष्टाचार निवारण संगठन कानपुर इकाई के प्रभारी के मोबाइल नंबर 9454401887 और मुख्यालय पर स्थापित कंट्रोल रूम नंबर 9454402484 पर शिकायत करें।
जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को पत्र लिखकर रिश्वत मांगने वालों को पकड़ने को कहा है।
इसमें कहा है कि भ्रष्टाचार निवारण संगठन को भ्रष्टाचार में लिप्त अराजपत्रित अधिकारियों/कर्मचारियों के खिलाफ सूचना जुटाकर रंगे हाथों पकड़ने के लिए अधिकृत किया गया है।
अपने दफ्तरों में रिश्वत की मांग करने वालों की जानकारी शिकायतकर्ताओं से इन दोनों मोबाइल नंबरों पर देने को कहा जाए। जिलाधिकारी ने दोनों मोबाइल नंबर की सूचना सभी विभागों के सूचना पट पर लगवाने को कहा है।