फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द होगा ‘फैसला ऑन द स्पॉट’, शोहदों को बनना पड़ेगा मुर्गा, वायरल किया जाएगा वीडियो

Sat, 15 Jun 2019 12:59 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
राह चलते अगर शोहदों ने छेड़छाड़ की तो बीच सड़क पुलिस उनको मुर्गा बनाएगी या फिर उठक-बैठक करवाएगी। इसका वीडियो बनाकर वायरल किया जाएगा। शोहदों को सबक सिखाने के लिए इसका पूरा एक्शन प्लान कानपुर एसएसपी अनंत देव ने तैयार कर लिया है। जल्द ही शहर भर में ‘फैसला ऑन द स्पॉट’ अभियान शुरू होगा। मुख्यमंत्री की सख्ती के बाद एसएसपी ने शुक्रवार को सभी थानों के एंटी रोमियो दलों को सक्रिय रहने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन

शहर में छेड़छाड़ की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पिछले साल 475 छेड़खानी के मामले दर्ज हुए थे। वहीं बहुत से मामलों में रिपोर्ट तक दर्ज नहीं हुई थी। छह महीने में दो सौ से अधिक छेड़खानी के मामले दर्ज हो चुके हैं।

 

हाल में लखनऊ में अपराध नियंत्रण पर हुई बैठक में मुख्यमंत्री ने इस पर सख्त निर्देश दिए थे। इसके बाद एसएसपी ने नई कवायद शुरू की है। सादी वर्दी में पुलिसकर्मी स्कूल, कॉलेजों, प्रमुख बाजारों और कोचिंग सेंटरों के बाहर निगरानी करेंगे। छेड़छाड़ करते जो भी पकड़ा जाएगा, उस पर अभियान के तहत कार्रवाई की जाएगी। 

 


एसएसपी ने बताया कि शोहदों पर नकेल कसने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। कार्रवाई के क्रम में शोहदों के परिजनों को भी मौके पर बुलाया जाएगा। परिजनों को पूरी करतूत बताने के बाद शोहदों को छोड़ा जाएगा। अगर घटना गंभीर होगी तो रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें