फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 41 टेनरियों को बंद करने का आदेश, सीईटीपी का पानी प्रदूषित मिलने पर एनजीटी ने की कार्रवाई

Sat, 15 Jun 2019 11:04 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

यूपी के उन्नाव जिले में एनजीटी ने दोनों सीईटीपी (कामन इंफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट) से जुड़ी सभी 41 टेनरियों को बंद करने का आदेश दिया है। एनजीटी के आदेश से चमड़ा उद्योग में खलबली मच गई है।

विज्ञापन


गंगा को प्रदूषण मुक्त करने के लिए एनजीटी की सख्ती के बाद सीपीसीबी ने औद्योगिक क्षेत्र बंथर और दही चौकी स्थित सीईटीपी में शोधन के बाद निकलने वाले पानी की जांच कराई।

टीम ने पंद्रह दिन पहले लगातार पांच दिनों तक सैंपल लेकर जांच कराई। जांच रिपोर्ट में सीईटीपी से निकलने वाला पानी प्रदूषित होने की पुष्टि होने पर एनजीटी ने सख्त कदम उठाते हुए दोनों सीईटीपी से जुड़ी टेनरियों को बंद कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


एनजीटी के आदेश से बंथर औद्योगिक क्षेत्र की 27 और दहीचौकी क्षेत्र की 14 टेनरियों में ताला बंदी हो जाएगी। इस कार्रवाई का सबसे ज्यादा असर चमड़ा उद्योग और स्लाटर हाउसों पर पड़ेगा।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी विमल कुमार ने बताया कि दोनों सीईटीपी और उनसे जुड़ी टेनरियों को बंद करने का आदेश एनजीटी की ओर से शुक्रवार को मिला है। सीईटीपी और संबंधित टेनरियों के प्रबंधन को इसकी जानकारी दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें