फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मकान के विवाद रोकने गई पुलिस एक पक्ष छत से कूदा, चोटिल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बाबूपुरवा क्षेत्र में विवादित मकान की जांच को पहुंची पुलिस को देखकर एक पक्ष के युवक ने पहली मंजिल से छलांग लगा दी। नीचे गिरने से घायल युवक को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, दूसरे पक्ष का शांतिभंग की धाराओं में चालान कर दिया।
विज्ञापन


बसीर बगीचा, रावतपुर निवासी मो. हसीब ने बताया कि पांच साल पहले उन्होंने बाबूपुरवा में एक अपार्टमेंट की पहली मंजिल पर रहने वाले वसीक से तीसरी मंजिल का फ्लैट खरीदा था। इसके बावजूद वह उस पर निर्माण कराने की कोशिश कर रहा था।

दो साल पहले विवाद के चलते मकान को विवादित परिसर मान सील कर दिया था। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इसके बावजूद वसीक ने निर्माण शुरू कर दिया। उनकी शिकायत पर रविवार शाम चौकी इंचार्ज पहुंचे तो वसीक ने पहली मंजिल से छलांग लगा दी। एडीसीपी साउथ महेश कुमार ने बताया कि विवाद करने पर दोनों पक्षों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें