फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: शोहदों को पकड़ने के लिए पुलिस को स्केच का सहारा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। पनकी के एलएमएल चौराहे के पास डेढ़ माह पहले चलती ऑटो में महिला से छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास करने वालों की तलाश के लिए पुलिस ने एक शोहदे का स्केच तैयार कराया गया है। स्केच के पोस्टर भौंती से लेकर बर्रा तक लगाए गए हैं।
विज्ञापन


बर्रा के कर्रही निवासी 33 वर्षीय महिला एलएमएल चौराहे के पास एक निजी फैक्टरी में काम करती है। बीते 11 अगस्त को काम खत्म कर घर के लिए निकली महिला को ऑटो में पहले से सवार दो युवकों ने बदनीयती से दबोच लिया था। छेड़छाड़ करते हुए कपड़े फाड़ दिए। महिला के ऑटो रोकने की गुहार पर चालक ने गति और बढ़ा दी थी। घबराकर महिला ने चलते ऑटो से छलांग लगा दी थी।

अधिकारियों के संज्ञान में आने के 24 घंटे बाद महिला की रिपोर्ट दर्ज हुई और पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। अब तक करीब 200 सीसी कैमरे जांचे जा चुके हैं और कई संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ हुई है। डेढ़ माह से ज्यादा का समय हो चुका है लेकिन पुलिस के हाथ अभी तक खाली है। पनकी इंस्पेक्टर मनोज भदौरिया ने बताया कि एक आरोपी के स्केच वाले पोस्टर लगवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें