फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कानपुर-अलीगढ़ मेमू रद्द, देर से पहुंची कई एक्सप्रेस ट्रेन

Fri, 17 Jan 2025 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
झींझक स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में खड़े यात्री। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
झींझक। झींझक स्टेशन पर पहुंचने वाली कानपुर-अलीगढ़ मेमू कोहरे के कारण गुरुवार को रद्द कर दी गई। इसके अलावा कई एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय से देरी से स्टेशन पहुंची। इस दौरान यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में भी देरी हुई है।
विज्ञापन

झींझक कस्बा के रहने वाले सुधीर तिवारी ने बताया कि झींझक स्टेशन पर रुकने वाली कानपुर-टूंडला मेमू 8 बजकर 1 मिनट पर आती है। इस वजह से 7:45 बजे पहुंच गए, लेकिन ट्रेन डेढ़ घंटे देरी से आई। इस वजह से उन्हें दफ्तर पहुंचने में देरी हुई थी। साथ ही ठंड में परेशान होना पड़ा। इसी तरह कस्बा के अनिल शुक्ला ने बताया कि कानपुर-अलीगढ़ मेमू से वह हर दिन आते व जाते हैं। ट्रेन के आने का समय 8 बजकर 14 मिनट था, लेकिन गुरुवार को स्टेशन से पता चला कि ट्रेन कोहरे के कारण रद्द कर दी गई।
इसी तरह गोमती एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से आधा घंटा लेट रही, महानंदा एक्सप्रेस 25 मिनट, मुरी एक्सप्रेस दोपहर 30 मिनट लेट रही। कानपुर की तरफ जाने वाली डाउन की रीवा एक्सप्रेस निर्धारित समय से चार घंटे देरी से रही। डाउन की सूबेदारगंज देहरादून एक्सप्रेस 2:20 घंटे लेट रही। ऊंचाहार एक्सप्रेस दो घंटे, फफूंद कानपुर मेमू 30 मिनट, टूंडला कानपुर मेमू 40 मिनट देरी से पहुंचीं। आगरा-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस 30 मिनट देरी से पहुंची। टीआई फफूंद आलोक द्विवेदी ने बताया कि कोहरे के कारण ट्रेनें देरी से पहुंची हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें