फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दुष्कर्म किया अब समझौते को बना रहा दवाब, पुलिस भी दे रही साथ

Sun, 06 Aug 2017 09:42 PM IST
टीम डिजिटल,अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
दबंग ने पहले दुष्कर्म किया अब कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए पीड़ित पक्ष पर मामले के निपटारे का दवाब डाल रहा है। पीड़िता ने स्थानीय पुलिस पर कार्रवाई के नाम पर आरोपी का साथ देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

  यूपी में हमीरपुर ज‌िले के थाना राठ के एक गांव निवासी पीड़ित ने एडीएम को प्रार्थनापत्र दिया है। कहा कि उसकी पुत्री के साथ गांव के रेख सिंह पुत्र करन सिंह ने 25 जुलाई को दुराचार किया था। जिसकी सूचना उसने थाना राठ को दी। किंतु पुलिस ने कार्रवाई के बजाय समझौते का दवाब बनाया।   कार्रवाई न होने पर उसने 31 जुलाई को एसपी को अर्जी दी। तब जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया गया। आरोप लगाया कि इस घटना के बाद से दुष्कर्मी धमका रहा है और एफआईआर वापस न लेने पर पीड़िता को मार डालने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि चार अगस्त को थाने से गए एसआई इंद्रपाल उसके घर आए। कहा कि वह उसकी शादी दुष्कर्मी के साथ कर देने का दवाब परिवार पर डाल रहे हैं। जब पीड़िता राजीनामा के लिए तैयार नहीं हुई तो दरोगा ने उसे धमका कर सादे कागज पर हस्ताक्षर करवा लिए हैं। पीड़ित परिवार ने एडीएम से दुष्कर्मी और पुलिस से बचाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें