फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: खानापूरी तक सीमित रही पुलिस की सख्ती

Sun, 05 Jul 2026 01:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने अकबरपुर के चौराहों पर ऑटो न खड़ा किए जाने के निर्देश दिए हैं। जिससे सड़क पर जाम की समस्या न हो। पुलिस प्रशासन ने सख्ती तो दिखाई लेकिन इनकी सख्ती खानापूरी करने तक सीमित रही। ऑटो चालकों को डंडा पटक कर भगाया गया तो वह करीब 200 मीटर आगे जाकर वाहन खड़ा करने लगे और वहीं से सवारी बैठा रहे हैं।
विज्ञापन

नगर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर पंचायत ने करीब 1.5 करोड़ की लागत से गांधी चौराहे पर बस व ऑटो स्टैंड बनवाया है। इसके बावजूद चालक मनमानी कर मुख्य मार्गों व चौराहों पर ऑटो व अन्य सवारी वाहनों को खड़ा करते हैं। ऐसे में रुक-रुक कर जाम की समस्या भी बनती रहती है। इससे राहगीरों को परेशानी होती है। सड़क सुरक्षा समिति की मंगलवार को हुई बैठक में डीएम ने ऑटो व अन्य सवारी वाहनों को निर्धारित स्टैंड पर खड़ा करने को कहा। यातायात पुलिस ने निर्देश का पालन कराते हुए चालकों को स्टैंड पर वाहन खड़ा करने को कहा है। शनिवार को संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने पड़ताल की तो ऑटो व अन्य सवारी वाहन चौराहे पर तो नहीं लेकिन उससे थोड़ा आगे खड़े नजर आए। वहीं से सवारियों को बैठाते दिखाई दिए।
.........................
सीन - 1

नमस्ते चौराहा, समय शाम 5:30 बजे
कानपुर से अकबरपुर नौकरी व अन्य काम से आने वाले लोग शाम को करीब पांच बजे वापसी करते हैं। नमस्ते चौराहा पहुंचने पर चौराहा तो खाली नजर आया लेकिन करीब 200 मीटर आगे ऑटो की कतार खड़ी नजर आई। चालक नौबस्ता व विजय नगर जाने वाली सवारी को आवाज दे रहे थे जबकि पास में खड़ी यातायात पुलिस व पीआरडी के जवान तमाशबीन बनकर सब देखते रहे।
विज्ञापन


........................
सीन 2
स्टेट बैंक रोड, समय शाम 5:45 बजे

अकबरपुर में मुख्य बाजार व मुख्यालय होने की वजह से दूर-दराज से लोग खरीदारी व तहसील आदि में काम के सिलसिले में आते हैं और काम होने के बाद शाम तक वापसी करते हैं। इस दौरान सड़क पर भीड़ अधिक होती है। यहां पहुंचने पर पहले जो ऑटो व ई-रिक्शा चौराहे पर खड़े होते थे, वह अब बाढ़ापुर रोड के पास खड़े नजर आए। चालक सवारी को आवाज देकर बुला रहे थे और सवारी पूरी होने पर अपने गंतव्य को निकल गए।
....................

बयान-
ऑटो व अन्य सवारी वाहनों को चौराहे पर न खड़ा होकर गांधी चौराहे के पास बने निर्धारित स्टैंड से सवारी बैठाने के लिए कहा गया है। इनके खिलाफ अभियान चलाते हुए कार्रवाई भी की गई है। अगर दोबारा से चौराहे पर खड़े हो रहे हैं, तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


- संजय गुप्ता, सीओ, यातायात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें