फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पुलिस ने रुकवाई खोदाई, सीयूजीएल की लाइन नहीं हो पाई शिफ्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। परशुराम जन्मोत्सव के कारण रविवार को पुलिस ने खोदाई नहीं होने दी। इससे काम में विलंब हो सकता है। बैराज से पानी की आपूर्ति बंद होने के कारण रविवार को भी शहर में पानी की किल्लत रही। घनी आबादी वाले मोहल्लों से दक्षिणी क्षेत्र के नवविकसित इलाकों तक पानी नहीं पहुंचा। भीषण गर्मी में करीब पांच लाख लोग पानी के लिए परेशान रहे। जल निगम ने उत्तरी और दक्षिणी क्षेत्र में नई मुख्य पाइपलाइनें बिछवाई हैं।
विज्ञापन

इन पाइपलाइनों को जोड़ने के लिए जल निगम ने आपूर्ति बंद की थी। उत्तरी क्षेत्र में 17 अप्रैल को और दक्षिणी क्षेत्र में 18 अप्रैल को पानी रोका गया। परशुराम जयंती के मद्देनजर पुलिस ने बारादेवी दक्षिणी द्वार पर खोदाई नहीं करने दी। निरालानगर मछली मंडी में भी खोदाई का काम शुरू नहीं हो पाया। मकरावटगंज में सीयूजीएल की पाइपलाइन शिफ्ट न होने से काम रुका है। इस वजह से मुख्य पाइपलाइन जोड़ने में और अधिक समय लगने की आशंका है।
जल निगम के अधिशासी अभियंता प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि पुलिस ने परशुराम जयंती के कारण खोदाई रोकी थी। बारादेवी और निरालानगर में रविवार देर रात खोदाई शुरू होगी। मकरावटगंज में सीयूजीएल को गैस पाइपलाइन जल्द शिफ्ट करने को कहा गया है। चुन्नीगंज मेट्रो ट्रैक के पास भी गैस पाइपलाइन शिफ्टिंग लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें