फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल-बाल बचा सो रहा दरोगा...हाईटेंशन करंट से थाने में लगी आग

Sun, 28 Oct 2018 09:36 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के कन्नौज जिले में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर एलटी लाइन पर गिरने से तालग्राम थाने के बिजली उपकरण फुंक गए और आनलाइन सिस्टम ध्वस्त हो गया। महिला आरक्षी और दरोगा के आवास में आग लग गई। हादसे में दरोगा बाल-बाल बच गए। 
विज्ञापन


तालग्राम थाने में ट्रांसफार्मर रखा है लेकिन यहां उपकेंद्र में रखे ट्रांसफार्मर से सीधे सप्लाई दी जा रही है। रविवार को थाने की एलटी लाइन पर एचटी लाइन का तार टूटकर गिर गया। इससे बिजली उपकरण जलने लगे। कंप्यूटर कक्ष में रखे यूपीएस, इन्वर्टर, कंप्यूटर और कार्यालय में लगा ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज करने का सिस्टम, सीएफएल आदि फुंक गए। महिला आरक्षी अर्चना, मंगलदास के कमरे में आग लग गई।

दरोगा जफर के बिस्तर पर चिंगारी गिरने से जलने लगा। सो रहे दरोगा बाल-बाल बच गए। काफी देर थाने में आफरा-तफरी मच गई। एसएसआई रामखिलाड़ी वर्मा ने बिजली उपकेंद्र  के जेई से इसकी शिकायत की। जेई रमेश चंद्र मौर्या का कहना कि लाइनमैनों को लाइन सही कराने के निर्देश दिए गए हैं। थाने में रखा ट्रांसफार्मर अभी चालू कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें