छिबरामऊ (कन्नौज)। अवैध संबंधों में शहर के कुली बाजार निवासी मुस्कान (36) की हत्या के खुलासे के लिए कन्नौज पुलिस ने निगोह रोड से विशुनगढ़ तक पड़ने वाले गांवों के 150 स्थानों पर लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाले। छह जिलों के 50 स्थानों पर दबिश दी। तब जाकर हत्यारोपियों तक पहुंचे।
मुस्कान का शव कन्नौज में निगोह मोड़ के पास पड़ा मिला था। पुलिस ने टोल प्लाजा के सीसी कैमरों में नजर आई एक संदिग्ध कार को ट्रेस किया। शुक्रवार की देर शाम कैरदा रोड जाने वाले मार्ग स्थित लच्छीराम नगला के पास पुलिस मुठभेड़ में हत्यारोपी एहतशाम और उसका साथी अरसलान गिरफ्तार हुआ था। अरसलान और एहतशाम अनवरगंज के कुली बाजार निवासी मुस्कान से अवैध संबंध थे। इस बीच मुस्कान किसी अन्नू नाम के युवक के भी संपर्क में आ गई थी। इसी के चलते उसकी हत्या की बात कबूली थी। कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि अंधेरे का फायदा उठाकर भागे आरोपियों के साथी सनी की तलाश की जा रही है।