फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दो गैंगस्टर समेत चार को पुलिस ने जेल भेजा

Tue, 02 Apr 2024 11:14 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। पुलिस ने अलग-अलग जगह से चार लोगों को गिरफ्तार किया। दो आरोपियों के पास से पुलिस ने अवैध असलहे बरामद किए। आवश्यक कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसपी सिटी अभयनाथ त्रिपाठी ने बताया कि फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस ने लोकासाई नहर पुल के पास से मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे दो लोगों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी अशुंल कठेरिया और दीवान संतोषपुर अड्डा थाना फ्रेंड्स कालोनी क्षेत्र के रहने वाले हैं। दोनों आरोपियों पर पहले से ही गैंगस्टर के मामले दर्ज हैं। उधर, भरथना सीओ अतुल प्रधान ने बताया कि कृष्णा नगर चौराहा से मंगलवार को दिन में साढ़े 10 बजे सागर निवासी गिहार नगर कस्बा भरथना को गिरफ्तार किया। उसके पास एक तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए। बताया कि सोमवार शाम ऊसराहार पुलिस ने अधीनी गांव के पास से एक आरोपी को देसी राइफल व दो कारतूस के साथ पकड़ा। आरोपी राजेश कुमार निवासी नगारिया जाटवान अधीनी गांव थाना ऊसराहार का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें