कानपुर। अधिवक्ता अखिलेश दुबे के इशारे पर झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने के आरोपों में घिरी एमएस कोडनेम वाली युवती के शिकार होटल मैनेजर विशाल वर्मा की पुलिस को तलाश है। एफआईआर दर्ज होने के बाद विवेचना में उसके घर का जो पता सामने आया था वर्तमान में वह अब उस घर को खाली करके कहीं और शिफ्ट हो गए हैं। मकान मालिक ने उनके बारे में जानकारी से इन्कार किया है।
पता चला है कि विशाल के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली एमएस ने मोबाइल कंपनी में काम करने वाले युवक अंकित मल्होत्रा पर भी दुष्कर्म का आरोप लगाया था। उसकी गिरफ्तारी के बाद उसके भाई से आठ लाख रुपये लेकर कोर्ट में समझौता कर लिया था। अंकित के भाई ने इसकी शिकायत भी एसआईटी से की है। ऐसे में अब पुलिस विशाल तक पहुंचकर पूछताछ करना चाहती है।