फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती : तीन अभ्यर्थियों की लंबाई निकली कम

Fri, 27 Dec 2024 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। आरक्षी भर्ती परीक्षा में सफल हुईं महिला अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच व शारीरिक मानक परीक्षा माती स्थित पुलिस लाइन में शुरू हुई। यह प्रक्रिया करीब 24 दिनों तक चलेगी। पहले दिन परीक्षा में कुल 50 अभ्यर्थियों की जांच हुई। इसमें से तीन अभ्यर्थियों की लंबाई कम निकली है।
विज्ञापन

यूपी पुलिस के 60,244 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का परिणाम 21 नवंबर को घोषित किया गया था। इसमें 1, 74, 316 अभ्यर्थियों को दूसरे चरण के लिए चयनित किया गया था। गुरुवार को डीवी (डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन)/ पीएसटी (फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट) के लिए कानपुर नगर व देहात की कुल 50 महिला अभ्यर्थियों को पुलिस लाइन बुलाया गया था। सबसे पहले उनकी बायोमीट्रिक करवाई गई। इसके बाद गठित जिलास्तरीय बोर्ड में शामिल पुलिस, शिक्षा व चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच कर उनकी शारीरिक दक्षता की जांच की। पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में करवाई गई। इस दौरान अपर पुलिस महानिदेशक आलोक सिंह, पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि बुलाए गए अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच व वजन, लंबाई आदि की जांच पूरी पारदर्शिता के साथ की गई है। पहले दिन करीब तीन अभ्यर्थियों की लंबाई तय मानक से कम निकली है। उनकी ओर से आपत्ति दाखिल की गई है। अपील करने वाले अभ्यर्थियों का नामित अधिकारी के समक्ष दोबारा फिजिकल टेस्ट करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें