फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस बॉक्स से निकली थी ‘खून से लथपथ लाश’ उसको बेचने वाले तक पहुंची पुलिस

Thu, 21 Sep 2017 02:32 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
थानाक्षेत्र में मुर्तजानगर नहर में बक्से में मिला था शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ के सराफा व्यापारी की लूट के बाद हत्या की वारदात में उन्नाव पुलिस की टीमें मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक दबिश में जुटी रहीं। लखनऊ और उन्नाव पुलिस ने सोहरामऊ व नवाबगंज से एक सराफा व्यापारी समेत 11 लोगों को हिरासत लिया है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने बक्सा बेचने वाले दुकानदार का पता लगा लिया है।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक व्यापारी की हत्या वजनी हथियार से की गई। लुटेरों ने गले और कनपटी पर लोहे की रॉड और हथौड़ीनुमा हथियार से हमला कर मौत के घाट उतारा था। लखनऊ के अंबेडकरनगर निवासी सराफा व्यापारी कुलदीप सिंह(60) लखनऊ से 10 लाख की कीमत के जेवर लेकर रविवार की सुबह नवाबगंज के लिए निकले थे। इसके बाद से लापता हो गए।

मंगलवार को अजगैन थानाक्षेत्र में मुर्तजानगर नहर में बक्से में शव मिला था। लखनऊ की कृष्णानगर कोतवाली पुलिस ने अजगैन कोतवाल की मदद से नवाबगंज व सोहरामऊ से 11 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। कृष्णानगर कोतवाली प्रभारी अंजनी पांडेय ने बताया कि सर्विलांस की मदद से कई अहम क्लू मिले हैं।
विज्ञापन


घटना का जल्द ही खुलासा किया जाएगा। पोस्टमार्टम हाउस में मिले मृतक के बेटे जसप्रीत व परिजनों ने किसी से रंजिश न होने की बात बताई है। बेटे के मुताबिक पिता की हत्या लूट का विरोध करने पर की गई है। परिजनों को शक है कि वारदात में किसी परिचित का हाथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें