कानपुर। रेस्टोरेंट की आड़ में धड़ल्ले से चल रहे चार हुक्का बार में बर्रा और हनुमंत विहार पुलिस ने मंगलवार देर रात छापा मारा। वहां पर अफरातफरी मच गई। पुलिस ने मौके से 17 लोगों को गिरफ्तार कर वहां से हुक्का, पाइप और फ्लेवर युक्त तंबाकू बरामद की है।
डीसीपी साउथ दीपेंद्रनाथ चौधरी ने बताया कि बर्रा पुलिस ने सोमवार रात बर्रा छह कब्रिस्तान के पास स्थित सत्य प्रकाश गुप्ता के आगमन रेस्टोरेंट में छापा मार कर वहां काम करने वाले पनकी साइट नंबर तीन निवासी सनी पटेल और नौरैयाखेड़ा के विशाल कुमार को गिरफ्तार किया गया है। संचालक सत्य प्रकाश गुप्ता भाग निकला। इसके बाद पुलिस ने दामोदरनगर स्थित द डेविल और द डार्क रेस्टोरेंट में छापा मारा। हनुमंत विहार पुलिस ने खाड़ेपुर स्थित प्रतीक यादव के होटल में चल रहे एमएस गैलेक्सी में दबिश दी।
डीसीपी ने बताया कि द डेविल से कर्रही के पीयूष दीक्षित, जूही करपात्रीनगर के सौरभ पाल, गुंजन विहार के मिथुन राजपूत, लाल काॅलोनी किदवईनगर के सूदन गुप्ता और उज्ज्वल, योगेंद्र विहार के विशाल को गिरफ्तार किया गया है। द डार्क से बर्रा दो के आकाश सोनकर, बख्तौरीपुरवा के ओम सविता, खाड़ेपुर गांव के विशाल वर्मा, योगेंद्र विहार के रियांश गुप्ता, बर्रा विश्वबैंक के सिद्धार्थ वर्मा और अंश राठौर, धरीपुरवा नौबस्ता के ऋषभ सिंह परिहार को गिरफ्तार किया गया है। एमएस गैलेक्सी से बर्रा के जरौली निवासी हिमांशु रावत और खाड़ेपुर के मनु सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ तंबाकू उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।