पीड़ित महिला की पैरवी में कानपुर की घाटमपुर कोतवाली पहुंचे भाजपा नेताओं और पीड़ितों को हवालात में डालना पुलिस को महंगा पड़ गया। भाजपाइयों के हंगामे के बाद देर रात कोतवाली पहुंची केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने पुलिस अधिकारियों को जमकर फटकारा।
उन्होंने एडीजी प्रेम प्रकाश को फोन कर इंस्पेक्टर व चौकी प्रभारी को हटाने के लिए कहा। मूसानगर निवासी आमान की बेटी खुशनुमा की शादी दो साल पहले तकिया नगर पालिका रोड निवासी इमरान के साथ हुई थी। सोमवार को इमरान ने खुशनुमा को पीटकर घर से निकाल दिया।