फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पुलिस कर्मियों ने रोडवेज बसों को तिराहे से खदेड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। यातायात पुलिस कर्मियों ने मंगलवार को अभियान चलाकर खड़ी होने वाली रोडवेज बसों को खदेड़ा। अक्सर जाम की समस्या से जूझने वाले व्यापारियों व ठेली दुकानदारों ने राहत की सांस ली। अमर उजाला ने गुरु तेग बहादुर तिराहा बना मिनी बस स्टैंड, अक्सर लगता जाम शीर्षक से समाचार प्रकाशित की थी।
विज्ञापन

शहर का गुरु तेग बहादुर सबसे व्यस्ततम मार्ग है। इस मार्ग से फर्रुखाबाद, बेबर, बरेली, दिल्ली, मैनपुरी, आगरा आदि जगहों के लिए इसी मार्ग से बस चलती है। अक्सर रोडवेज बस चालक-परिचालक बस स्टैंड से रवाना होने के बाद यहां गुरु तेग बहादुर तिराहे पर बस रोककर सवारियां बैठाती है। इससे यहां अक्सर जाम लगता है। इससे व्यापारियों समेत अन्य जनमानस को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मंगलवार को यातायात पुलिस कर्मियों ने यहां खड़ी होने वाली बसों को यहां खड़े होने नहीं दिया। यहां पहले से खड़ी सवारियां बैठाकर उन्हें आगे के लिए रवाना कर दिया। इससे यहां जाम की स्थिति नहीं रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें