फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस पर पथराव, आरक्षी व होमगार्ड घायल

Fri, 17 Jul 2026 02:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा। थाना क्षेत्र के अमर सिंह का पुरवा गांव में बृहस्पतिवार को झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। हमले में एक आरक्षी व होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर फोर्स के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष ने दोनों घायलों को सीएचसी रूरा में भर्ती करवाया है।
विज्ञापन

अमर सिंह का पुरवा निवासी भूरा सिंह ने बृहस्पतिवार रात साढ़े 10 बजे के करीब डायल 112 पर सूचना दी कि गांव के कुछ लोग उसके साथ झगड़ा कर रहे हैं। सूचना मिलते ही रूरा थाना की पीआरवी पर तैनात आरक्षी प्रेमराज शाक्य, होमगार्ड देवेंद्र दुबे मौके पर पहुंचे। आरक्षी प्रेमराज शाक्य ने बताया कि पीड़ित भूरा व ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी जुटाने के दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने टीम के ऊपर पथराव कर दिया। ईंट लगने से वह व होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गए। वह लोग किसी तरह से कार तक पहुंचे और घटना की जानकारी रूरा थाना में दी। मौके पर फोर्स के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज ने घायल आरक्षी व होमगार्ड को रूरा सीएचसी में भर्ती करवाया। वहां डॉ. संध्या ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया है। थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज ने बताया कि घायल आरक्षी व होमगार्ड का उपचार करवाया जा रहा है। पीआरवी कर्मियों के साथ मारपीट करने वालों की तलाश में टीमें दबिश दे रहीं हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें