फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अकबरपुर में घंटों गुल रही बिजली, उमस भरी गर्मी ने किया परेशान

Fri, 17 Jul 2026 02:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। जैनपुर स्थित 132 केवी ग्रिड उप केंद्र में बृहस्पतिवार दोपहर जंपर टूटकर गिरने से अकबरपुर उप केंद्र व ग्रोथ सेंटर उप केंद्र ठप हो गए। उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे।
विज्ञापन

ग्रिड उपकेंद्र में यह फॉल्ट दोपहर करीब दो बजे हुआ। इसके चलते दोनों उपकेंद्र के करीब 10 हजार कनेक्शनों की बिजली गुल रहीं। घरों में लोग उमसभरी गर्मी से परेशान रहे। पेयजल किल्लत भी रही। घंटों बिजली नहीं आई तो इन्वर्टर दगा दे गए। फॉल्ट ठीक कर बिजली आपूर्ति शाम साढ़े चार बजे बहाल हुई। तब लोगों को राहत हुई। इसके बाद करीब 20 मिनट ही बिजली चल सकी और बाढ़ापुर फीडर में पावर हाउस गली व वाल्मीकि मोहल्ले में एलटी लाइन में फाल्ट हो गए। इसकी वजह से बाढ़ापुर फीडर के दो हजार कनेक्शनों की बिजली आपूर्ति बंद रही।
करीब सात बजे फॉल्ट ठीक कराकर बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकी। एसडीओ रवि प्रताप सिंह ने बताया कि दोपहर में ग्रिड उप केंद्र में जंपर टूटकर गिरने से बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। शाम करीब 4:30 बजे बिजली आपूर्ति सुचारू करा दी गई। इसके बाद बाढ़ापुर फीडर में स्थानीय फाल्ट की वजह से बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। फाल्ट ठीक कराकर बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें