हरदोई के मलिहामऊ सुरसा में शादी समारोह में रिवाल्वर लहराने व एक सिपाही को पीटने वाले दरोगा को एसपी ने निलंबित कर दिया है। इस मामले में हरदोई पुलिस ने दरोगा के खिलाफ सुरसा थाने में मुकदमा दर्ज किया था। कार्रवाई की रिपोर्ट मिलते ही एसपी ने दरोगा को निलंबित कर प्रारंभिक जांच के आदेश जारी किया है।
बांगरमऊ सीओ को पूरे प्रकरण की जांच सौंपी गई है। बांगरमऊ कोतवाली में दरोगा सतेंद्र कुमार बीते बुधवार को हरदोई के मलिहामऊ में बरात में शामिल होने गए थे। इसके लिए उन्होंने छुट्टी भी ले रखी थी। बरात में उनका एक युवक से विवाद हो गया था।