फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: गौरव पथ के लिए पुलिस लाइन रोड चिह्नित, दो लेन बनेगा

Thu, 25 Jun 2026 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर में पुलिस लाइन रोड को गौरव पथ के लिए चिह्नित किया गया है। एक लेन सड़क को दो लेन करने का प्रस्ताव है। सब कुछ ठीक रहा तो जल्द इस पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन


माती-अकबरपुर मार्ग से जुड़ा पुलिस लाइन रोड है। सड़क के दोनों ओर आबादी तेजी से बढ़ रही है। वहीं यह सड़क माती स्टेडियम के अलावा जिला कारागार और नगर निकाय के मदारपुर तसद्दुक अली मोहल्ले को जोड़ती है। सड़क संकरी होने की वजह से दोनों ओर से वाहन आने पर आवाजाही में मुश्किल आती है। जबकि ओवर टेक करना मुश्किल होता है। सामरिक दृष्टिकोण से यह सड़क महत्वपूर्ण है।
बीते 10 जून को जिले के नोडल अधिकारी ग्राम्य विकास आयुक्त जीएस प्रियदर्शी ने समीक्षा बैठक में पुलिस लाइन रोड को चौड़ा करने की जरूरत बताई थी। इधर नगर निकाय प्रशासन ने नवयुग पालिका योजना में गौरव पथ के तौर पर इस सड़क को चिह्नित किया गया है। करीब 900 मीटर लंबी इस सड़क को चौड़ा करने का प्रस्ताव किया गया है। इस पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च आएगा। जिला समिति के अनुमोदन के बाद प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। सब ठीक रहा तो जल्द यह सड़क चौड़ी होगी और दोनों तरफ नालियां बनाकर जल निकासी दुरुस्त की जाने से सहूलियत होगी।
विज्ञापन


.......................
बयान......

नवयुग पालिका योजना में पुलिस लाइन रोड को गौरव पथ के लिए चिह्नित किया गया है। करीब 900 मीटर लंबाई की यह सड़क चौड़ीकरण से आवाजाही में सहूलियत होगी। - आशीष कुमार, ईओ अकबरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें