फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: टीम ने अंतिम दिन 30 लोगों के नमूने जुटाए

Thu, 25 Jun 2026 01:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रनियां। स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे अभियान के अंतिम दिन बुधवार को टीम ने केशव नगर में लोगों को भारी तत्वों के प्रकोप के प्रति जागरूक किया। इसके बाद 30 लोगों के रक्त व मूत्र के नमूने जुटाए हैं।
विज्ञापन

रनियां पीएचसी अधीक्षक डॉ. विशाल भसीन के नेतृत्व में बुधवार को टीम केशव नगर वार्ड में परिहार गन हाउस के पास बने घरों में पहुंची। यहां डॉ. विशाल ने लोगों को शरीर में मानक से अधिक क्रोमियम, फ्लोराइड व मर्करी जैसे घातक तत्वों का प्रभाव बताया। साथ ही उनसे बचाव के तरीके भी सुझाए। उन्होंने लोगों को घरों में लगे हैंडपंपों का पानी सेवन करने की जगह नगर पंचायत की ओर से दी जा रही सप्लाई का पानी सेवन करने की सलाह दी। इसके बाद लोगों के रक्त व मूत्र के नमूने जुटाए।
बता दें कि क्रोमियम डंप होने से औद्योगिक क्षेत्र में कई स्थानों का भूजल दूषित हो गया है। इसके परिणाम स्वरूप खानचंद्रपुर, पालपुरवा, चौहानपुरवा, यादव पुरवा सहित कई गांवों में लोगों के शरीर में क्रोमियम, मर्करी और फ्लोराइड जैसे तत्व मानक से अधिक मात्रा में पहुंच गए हैं। स्वास्थ्य विभाग लोगों की सेहत को ध्यान में रखकर यह जांच करवा रहा है। सरवनखेड़ा पीएचसी अधीक्षक राकेश यादव ने बताया कि मंगलवार को नौ परिवारों के 30 लोगों के नमूने लिए गए हैं। इनमें 18 महिलाएं और 12 पुरुष शामिल हैं। तीन दिनों में कुल 90 लोगों के रक्त व मूत्र के नमूने जुटाए गए हैं। क्रोमियम और मर्करी की जांच के लिए नमूने केजीएमयू लखनऊ भेजे जाएंगे। फ्लोराइड जांच के नमूने एम्स रायबरेली भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें