फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भगवान' बन आए पुलिसवाले, वृद्धा को चारपाई समेत कंधे पर उठाकर तीन किमी पैदल चले, एंबुलेंस तक पहुंचाया

Wed, 28 Aug 2019 06:02 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
वृद्धा को चारपाई समेत कंधे पर उठाकर तीन किमी पैदल चले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के इटावा जिले में मंगलवार को पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया है। यहां चकरनगर के कांछि में बरसात के चलते कच्ची सड़क और कीचड़ भरे रास्ते में बीमार 75 वर्षीय वृद्ध महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस तक ले जाना एक कड़ी चुनौती थी।
विज्ञापन


ऐसे में महिला को चारपाई पर लिटा कर उसे कंधे पर लेकर चार पुलिसकर्मियों ने तीन किलोमीटर पैदल चलकर सफर तय किया और उसे एंबुलेंस तक पहुंचाया। पुलिसकर्मियों ने मानवता की मिसाल पेश की है। उनके इस कार्य की हर ओर प्रशंसा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें