यूपी के फर्रुखाबाद जिले में देश विरोधी नारेबाजी में पकड़े गए युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अखिल भारतीय हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने प्रार्थना पत्र दिया। अपर पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली आकर जांच की। जांच के बाद पुलिस ने आरोपों को निराधार बताते हुए बाइक सीज कर युवकों को छोड़ दिया।
शनिवार शाम को कादरीगेट के पास देश विरोधी नारेबाजी की शिकायत पर पुलिस तीन युवकों को पकड़कर कोतवाली ले आई थी। जानकारी मिलने पर अखिल भारतीय हिंदू महासभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष राजेश मिश्र समर्थकों के साथ रात में ही कोतवाली पहुंच गए। हिंदूवादी नेताओं के आने के बाद कोतवाली पुलिस ने पकड़े गए युवकों को मुंशी कक्ष से निकालकर घुमना चौकी में बंद कर दिया।