यूपी के हमीरपुर जिले में एक किशोरी ने आत्महत्या कर ली। सुबह खेतों की ओर जब महिलाएं गईं तो उन्होंने शव को पेड़ से लटकते हुए देखा। पेड़ पर शव लटकता हुआ देखकर महिलाओं ने शोर मचाना शुरु कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारा।
कोतवाली क्षेत्र के टिटिहरी डांडा की किशोरी ने घर से शौच के निकलने के बहाने सुनसान खेतों पर जाकर शनिवार सुबह पेड़ पर लटककर फांसी लगा आत्महत्या कर ली। खेतों की तरफ गई महिलाओं ने उसे देखकर शोर मचाना शुरू कर दिया।