- देह व्यापार, नशेबाजी समेत अन्य अवैधानिक गतिविधियां होने की शिकायतें मिलीं
माई सिटी रिपोर्टर
कानपुर। शहर के 67 होटलों पर पुलिस की नजरें टेढ़ी हैं। इनके खिलाफ देह व्यापार, नशेबाजी और अन्य अवैधानिक गतिविधियां होने की शिकायतें मिली हैं। पुलिस की कई टीमों ने होटलों के सीसीटीवी कैमरे, आगमन रजिस्टर और अन्य दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी हैं। कमिश्नरी पुलिस ने शहर के करीब 500 होटलों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया था। इनमें हरबंशमोहाल, कलक्टरगंज, गोविंदनगर, कल्याणपुर, नौबस्ता, चकेरी आदि शामिल हैं। यहां का आगमन रजिस्टर देखा। हफ्ते भर की सीसीटीवी फुटेज ली और आस पड़ोस के लोगों से पूछताछ की। आस पास के लोगों ने देह व्यापार और नशेबाजी होने की शिकायतें कीं। अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था डॉ. विपिन कुमार ताडा ने बताया कि 67 होटलों की जांच चल रही है। उनके सीसीटीवी फुटेज पुलिस पहले ही बरामद कर चुकी है।
गली में घुमते आवारा कुत्तों का जमावड़ा।- फोटो : लोहिया संस्थान।
गली में घुमते आवारा कुत्तों का जमावड़ा।- फोटो : लोहिया संस्थान।
गली में घुमते आवारा कुत्तों का जमावड़ा।- फोटो : लोहिया संस्थान।
गली में घुमते आवारा कुत्तों का जमावड़ा।- फोटो : लोहिया संस्थान।