फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पुलिस की जीप बेकाबू होकर पलटी, एक सिपाही की मौत, चार गंभीर

Wed, 03 Jul 2019 12:16 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
पुलिस की जीप बेकाबू होकर पलटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के कन्नौज जिले में मंगलवार देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां पुलिस जीप बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में एक सिपाही की मौत हो गई जबकि चार सिपाही गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए तिर्वा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


यह घटना गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र की है। यहां अपराधियों की तलाश में दबिश देकर फर्रुखाबाद से लौट रही सदर कोतवाली पुलिस की जीप कुत्ते को बचाने में बेकाबू होकर पलट गई। घटना में सिपाही कन्हैयालाल निवासी मिठाना जिला फिरोजाबाद की मौत हो गई। वहीं सरायमीरा चौकी इंजार्च विनीत उपाध्याय, सिपाही अमित कुमार, पंकज, जावेद अली गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों का तिर्वा मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। घायलों का हालचाल लेने एसपी अमरेंद्र सिंह, एएसपी विनोद कुमार अस्पताल पहुंचे। घटना के वक्त मृतक सिपाही कन्हैयालाल गाड़ी चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें