कानपुर देहात के साढ़ में चौकी के भीतर दरोगा की पिटाई
- फोटो : अमर उजाला, कानपुर
उत्तर प्रदेश की सरकार बदल गई लेकिन खाकी अभी भी खौफ में है या हम यूं कह ले कि खाकी को भी सुरक्षा की जरूरत है। कानपुर देहात के घाटमपुर कोतवाली की साढ़ चौकी में दबंग लेडी व उसके भाइयों ने दरोगा व दिवान को जमकर पीटा।
कानपुर देहात में साढ़ पुलिस चौकी
- फोटो : अमर उजाला, कानपुर
ये तो एक दम फिल्मी सीन हो गया जब तमाम सिपाहियों व सैकड़ों की भीड़ के सामने दोराग को उसी की चौकी में पीटकर दबंग आराम से चलते बने। इस घटना ने पूरे पुलिस महकमें में हड़कम्प मचा दिया है। और ऐसा हो भी क्यों नहीं...आखिर खाकी की इज्जत का सवाल है।
घटना के बाद साढ़ पुलिस चौकी में जमा पुलिसवाले
- फोटो : अमर उजाला, कानपुर
लेकिन इस घटना ने सूबे की पुलिस के ऊपर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं ये भी कि योगी राज में पुलिस को खुद सुरक्षा की जरूरत पड़ गई...
सीओ घाटमपुर ने लिया मामले का जायजा
- फोटो : अमर उजाला, कानपुर
जानकारी के मुताबिक साढ़ चौकी क्षेत्र के बैजुपुर गंव में रविवार सुबह मवेशियों को बांधे जाने वाले खूंटों को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद व पथराव हुआ था। बैजुपुर गांव की दबंग बहनें लल्ली व कल्ली ने अपने भाइयों अभिलाष व कृष्णकांत के साथ मिलकर पड़ोसी जगरूप, जगदेई व सोमकली को पीटते हुए उनके घर मे पथराव भी किया।